11:00 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजन की स्मृति में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया।
क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी,उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं विवेक जौहरी द्वारा संपन्न कराया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ संदीप भारती ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल उझानी रोड बदायूं, मदर पब्लिक स्कूलबदायूं, मदर एथेना स्कूल बदायूं, जीलोट पब्लिक स्कूल बदायूं, सिगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित नगर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान मॉडल, पोस्टर, एवं व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूंद्वारा विज्ञान शपथ सामूहिक रूप से दिलवाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान का सम्मान करने, आदर्श नागरिक बनने, अपने से बढ़ो माता-पिता एवं गुण का सम्मान करने, ज्ञान विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए करने की शपथ ली।


गणित के विशेषज्ञ श्री रविकांत ने गणित विषय पर सार गरभित व्याख्यान प्रस्तुत किया और वैदिक गणित के माध्यम से गणनाओं को सरल करने के तरीका समझाएं।
गणित विषय में विख्यात शिक्षक श्री राजीव भटनागर ने गणित को सरस, रोचक एवं सरल तरीके से पढ़ाने की विधियो की चर्चा की।
रितेश कुमार, विनय सिंह चौहान एवं जगमोहन आर्य ने गणित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम संपन्न करवाया जिसमें 100 से भी अधिक प्रश्नों के उत्तर विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए ‌।
इस अवसर पर सर्वश्री राजेंद्र कुमार विजय कुमार गौतम बृजेंद्र कुमार रमेश सिंह रविंद्र सिंह श्री राम कौशल सिंह अरविंद गंगवार श्रीमती सोनी गंगवार, श्रीमती सोनम कपूर, संदीप कुमार गोपाल चौरसिया शिव कुमार सचिन प्रताप सिंह प्रदीप सक्सेना विवेक सक्सेना पवन यादव सुधीर सक्सेना अनूप कुमार सिंह अनूप कुमार सक्सेना पंकज कुमार शर्मा अभिषेक शर्मा सुनील दीक्षित नेमचंद शीवधार सहित संपूर्ण स्टाफ एवं विभिन्न विद्यालयों से पधारे हुए शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विवेक जौहरी समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस