2:28 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

एसआईआर- लोगों को बनी मुसीबत, कर्मचारी कम भीड ज्यादा

महिला बीएलओ की सुस्ती, लोगों को बनी मुसीबत।

एसआईआर वोटर नोटिस को पूरा करने में लोगों के छूटे पसीने।

उझानी- बदांयू 27 जनवरी

एसआईआर – निर्वाचन नामावली का विषेश प्रांगढ पुनरीक्षण को ब्लाक मुख्यालय में लगे शिविर में वोटर बनने को मिले नोटिस का जबाब पूरा करने में लोगों के पसीने छूट गये, लोगों की भीड़ ज्यादा कर्मचारियों की संख्या कम , उसके बाद भी वोटर नोटिस की औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए। जहां जहां महिला बीएलओ बनी उसी क्षेत्र के वोटरों को सबसे ज्यादा नोटिस मिले हैं।

साहूकारा मोहल्ला के वोटरों में मीनाक्षी, सुरेन्द्र, अभिलाषा, संजीव कुमार सहित दर्जनों ने बताया कि उन्हें कल ही बीएलओ द्वारा नोटिस मिले हैं। इतने कम समय में वोटर नोटिस की खानापूरी नहीं कर पाए। ब्लाक मुख्यालय जाने पर मौजूद अधिकारियों से मालूम पडा कि मूलनिवास प्रमाण पत्र नहीं चलेगा ,स्थाई निवास प्रमाण पत्र चाहिए, किसी ने हाईस्कूल परीक्षा दी ही नहीं, तो बोले कक्षा पांच की जन्मतिथि वाली मार्कशीट नहीं चलेगी। अब वह जन्मप्रमाण कहां से बनवाऐ। या जिलाधिकारी द्वारा स्थाई निवास प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं।

चार पांच कर्मचारियों के भरोसे हजारों वोटरों को समझाना भी मुश्किल नजर आया, कुछ बीएलओ की कमी रही कि उन्होंने लोगों को कल ही नोटिस थमाए समय रहते नोटिस मिलता तो लोग भागदौड़ कर औपचारिकता पूरी कर लेते।

बताते हैं आज भी बीएलओ को मौजूद रहने के निर्देश थे, लेकिन ब्लाक मुख्यालय पर कोई नहीं मिला लोगों ने मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल उठा ही नहीं, किसी बीएलओ ने फोन रिसीव भी किया तो संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया ना ही समस्या समाधान कर पाया।

लगता है एसआईआर का काम ऐसे ही चला तो शहर हो या देहात काफी लोगो के वोट सत्यापित होकर बन ही नहीं पाएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस