2:28 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 19 फरवरी 2026 को

विगत पूर्व वर्षों की भांति महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आगामी दिनांक 19 फरवरी 2026 को मनाने के उपलक्ष्य में मराठा परिवार व सर्राफा परिवार ने संयुक्त रूप से सर्व समाज के लोगों को लेकर. बैठक का आयोजन गंगा पैलेस सर्राफा मार्केट बदायूं में सायं 5.00 बजे श्री कांत मराठा की अध्यक्षता में आहूत की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री कांत मराठा ने महाराजा छत्रपति शिवाजी महाराज के माता-पिता एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन परिचय को लेकर शिवाजी महाराज के आदर्शो पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज के उत्कृष्ट कार्य (मैं अकेला सौ पर भारी) से हिंदू साम्राज्य में उभरकर हिन्दुओं के जनक (सम्राट) कहलाए गए थे।
श्री कांत ने कहा शिवाजी महाराज की जयंती मनाने से सर्व समाज में जनजागरण की दृष्टि से निकटतम नगर, क्षेत्र में आज की नई पीढ़ी के जो अध्ययनरत हैं को संपर्क करके संदेश देंगे।
हमारी टोली संपर्क के माध्यम से विभिन्न अलग अलग स्कूलों में संपर्क करेंगे तथा प्राइमरी,जूनियर एवं इंटर कालेज के छात्रों में तीन अलग अलग वर्ग में बिंदुबार विषय रखकर बच्चों की भाषण प्रतियोगिता कराएंगे। प्रतियोगिता से नई पीढ़ी को प्रेरणा का समाज में प्रचार प्रसार के उद्देश्य से नई पीढ़ी में संचार करना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रस्तावित है।
विभिन्न संगठन से प्रतिभागी प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा महाराजा छत्रपति शिवाजी के आदर्शों से हम सभी प्रेरणा से सबक लेकर अपने जीवन में उतारना भी चाहिए।आज समाज हर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति,संस्कार,
वेशभूषा,शिष्टाचार और सम्मान प्रथाओं सहित कलाओं का पतन निरंतर होता जा रहा है। इस विषय सर्व समाज को धरातल पर कार्य करके ब्रेक लगाना होगा।
उन्होंने कहा चिंतन और मनन कर निरंतर व प्रभावी छोटे छोटे कार्यक्रमों से प्रसार और प्रचार कर भावी युवा पीढ़ी को जगाना कल्याण कारी साबित होगा।
उन्होंने कहा मराठा परिवार और सर्राफा परिवार ने संयुक्त रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाकर शिवाजी महाराज के आदर्शो का बिगुल फूंक रहे हैं तत्क्रम में सभी समाज के लोगों को आना होगा।
जिससे आगामी पीढ़ी में नई क्रांति साक्षातकार देखने को मिले।
अवनेश वर्मा, नितिन वर्मा,हरि कृष्ण संजय भोसले दीपक संकपाल, कामेश पाठक,पारस सक्सेना,राज कुमार सिंह सैंगर ने शिवाजी महाराज की जयंती व शिवाजी महाराज के आदर्शो पर प्रकाश डाला।शिवाजी महाराज की जयंती के कार्यक्रम करने की प्रेरणा को सराहा और सभी ने मनयोग से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
बैठक का संचालन संजय मराठा(S B टंच)ने किया और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
आज की बैठक में हरि कृष्ण,लुक मान पटेल,अनिल मराठा,गिरधर सिंह वर्मा, संजय राना, नितिन कुमार वर्मा,दीपक,संकपाल,अनिल मराठा, अवनेश कुमार वर्मा,दिलीप मराठा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस