12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में प्रधानाचार्य आर. एल. सिंह के कुशल निर्देशन में 77 वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य जी के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भास्कर शर्मा जी शामिल हुए। जिनके द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। जिसके उपरान्त सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओत – प्रोत राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय गान गाकर देशभक्ति को दर्शाया गया। तत्पश्चात गुरु पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। जिसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण कविताएं एवं भाषण प्रस्तुत किए। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक राजीव सिंह चौहान के द्वारा संविधान में उल्लिखित संकल्प के संदर्भ में शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बच्चों के सामने प्रस्तुत किया एवं हमारे राष्ट्रीय ध्वज में अंकित तीनों रंगों के वास्तविक अर्थ से बच्चों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी प्रार्थना सोलंकी के नेतृत्व में हुआ। एवं मंच संचालन अंग्रेजी के शिक्षक कमल किशोर के द्वारा किया गया। अंत में भावातीत ध्यान के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस