12:26 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू मंदबुद्धि किशोर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत।

बदांयू मंदबुद्धि किशोर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत।

बदांयू 25 जनवरी।

आज दोपहर गठोना व रहीमुद्दीन नगर के पास एक नाबालिग मंदबुद्धि किशोर की ट्रेन की चपैट में आने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुददीन नगर का मनोज 15 पुत्र राजाराम बताते हैं कुछ कम सुनता था, अपने खेत पर जा रहा था। सिविल लाइंस क्षेत्र के बदायूं – कासगंज रेलमार्ग पर गठौना व रहमुद्दीन नगर गांव के पास आज 12 बजे बजे के आसपास कासगंज से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मनोज की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीणों की भीड जुट गई।

सूचना मिलने पर शेखूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस