6:19 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन

अलापुर।नगर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दातागंज विधायक रहे। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष 2025 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंकतालिकाएं एवं डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
इस मौके पर शारदा कांत भरद्वाज, अनुरोध गुप्ता, आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.