राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में 24 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ० ऋषभ भारद्वाज के संयोजन में एवं प्राचार्य महोदया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की 68 छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से छात्राओं ने निर्भीक, निष्पक्ष एवं नैतिक रूप से मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ० ऋषभ भारद्वाज द्वारा क्षेत्रीय व्रज भाषा में रचित मतदाता जागरुकता गीत को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा सामूहिक रूप से गाया गया। गीत के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व का प्रभावी संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com