शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न,कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बदायूं 24 जनवरी 2025 आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर /प्रवक्ता,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ मनरेगा कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रांतीय आवाह्न पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिहार के पूर्व मंत्री और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कर्पूरी ठाकुर सदैव दलित ,शोषित और वंचित के उत्थान के लिए प्रतिनिधित्व और संघर्ष करते रहे उनका सादा जीवन सरल स्वभाव स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उसे प्रगति पथ पर लाने और विकास को गति देने में उनके अपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ-साथ एक ओजस्वी वक्ता भी थे ,आजादी के समय की घटना है कि कृष्णा टॉकीज हाल में छात्रों की सभा को संबोधित करते हुए एक क्रांतिकारी भाषण में उन्होंने कहा कि हमारे देश की आबादी इतनी अधिक है कि केवल थूक फेंक देने से अंग्रेजी राज वह जाएगा इस भाषण के कारण उन्हें दंड भी झेलना पड़ा था।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर मनरेगा श्रीमती सुनीता सिंह ने कहा कि देशवासियों को सदैव अपने अधिकारों को जानने के लिए जगाते रहे और उनका एक कथन जो बहुत प्रसिद्ध हुआ उन्होंने कहा था
संसद के विशेषाधिकार कायम रहे, अक्षुण्ण रहे आवश्यकता अनुसार बढ़ते रहे परंतु जनता के अधिकार भी यदि जनता के अधिकार भी । यदि जनता के अधिकार कुचलें जाएंगेकुछ ले जाएंगे तो जनता आज न कल संसद के विशेष अधिकारों को चुनौती देगी

गोष्ठी सभा में जिला कांग्रेस के महासचिव आलोक सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा मोहम्मद अशफाक, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के महासचिव गौरव राठौर , शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शर्मा अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां, सैयद नदीम उद्दीन, जितेंद्र पाल सिंह सूर्यवंशी, ब्लॉक जगत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ने भी कर्पूरी ठाकुर जी को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गोष्ठी में उपस्थित कांग्रेस जनों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह की बेटी श्रीमती सोनिया सिंह की जल्द ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य, वरिष्ठ नेता पी,एल पूनिया के पुत्र हिमांशु पूनिया, गोलू के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में श्रीमती सितारा बी,तरावी धर्मपाल, राजेश कुमार, संत कुमार प्रदीप सिंह, महबूब अली, राजेश कुमार, प्रेमपाल, नसीम अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

