4:55 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “विकसित भारत 2047 में उत्तर प्रदेश का योगदान” विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा ने उत्तर प्रदेश दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश केवल जनसंख्या की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि संस्कृति, शिक्षा, कृषि और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी देश को दिशा देने वाला राज्य रहा है।संगोष्ठी के दौरान छात्राओं ने विषय से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्राओं द्वारा ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ मतदान करने की शपथ भी ली गई.कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा द्वारा किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों, रेंजर्स, शिक्षकगण एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस