6:48 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -हार्टफुलनेस संस्था ने मनाया आदि गुरु रामचंद्र महाराज का 153 वां जन्मदिवस

बदांयू 23 जनवरी।

आज नगर की प्रीत विहार कालौनी बदायूं, स्थित हार्टफुलनेस मेडीटेशन सेंटर पर आदि गुरु महात्मा श्री रामचंद्र जी महाराज, फतेहगढ़ (उ.प्र.) का एक सौ तिरेपनवां जन्म दिवस हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रोवेशन अधिकारी अभय कुमार द्वारा अपने संबोधन में कहा मनुष्य पर संगति का असर बहुत पड़ता है ऐसे में ध्यान केंद्र पर सामूहिक ध्यान सत्र में प्रतिभाग करने से सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होकर हम अपने अन्त: करण से जुड़ने लगते हैं। उन्होंने हार्टफुलनेस सफाई अभ्यास पर विचार रखते हुए कहा इसके माध्यम से हम हृदय पर पड़ने वाले वैचारिक बोझ जो सूक्ष्म रूप से हमें प्रभावित करते है, उनसे छुटकारा मिल सकता है।

जिला समन्वयक लाखन सिंह ने बताया महात्मा रामचंद्र जी को पूरे विश्व में लाला जी के नाम से भी जाना जाता है, उनका जन्म दो फरवरी सन् 1873 में बसंत पंचमी के दिन हुआ था और आज उनकी विशेष कृपा से विश्व के 160 देशों में आध्यात्मिक क्रांति फैल चुकी है, वर्तमान में वैश्विक मार्गदर्शक पदम भूषण कमलेश डी पटेल ‘दाजी’ के मार्गदर्शन में हम सभी साधना कर रहे हैं।

जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना द्वारा बताया कि लाला जी द्वारा मानव जाति के कल्याण के लिए विस्मृत धरोहर प्राणाहुति की पुनः खोज की। इस प्राणाहुति के पवित्र विज्ञान को प्राणस्य प्राण: कहते हैं, जो जीवन का मूल तत्व है, जिसको भगवान श्रीराम चंद्र जी से तिहत्तर पीढ़ी पूर्व पूज्य श्री ऋषभ देव जी महाराज द्वारा प्रतिपादित किया गया था।

हार्टफुलनेस ध्यान में प्राणाहुति के प्रभाव से ध्यान का अभ्यास साधकों के लिए सरल बन जाता है। केंद्र समन्वयक संतोष सक्सेना द्वारा कहा लाला जी द्वारा सन् 1931 में अपनी आध्यात्मिक धरोहर अपने उत्तराधिकारी शाहजहांपुर के श्री राम चंद्र ( बाबू जी) को सौपकर दिव्य लोक को प्रस्थान किया।

आज दिनभर भंडारे का कार्यक्रम चलता रहा जिसमें सैकड़ो की संख्या में जिज्ञासुओं और साधकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशिक्षिका सोनल गोयल द्वारा हार्टफुलनेस की हृदय आधारित अभ्यास की पद्धति को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से जूनियर असिस्टेंट राजकुमार सहित प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, अवनेश्वर सिंह, संजीव कुमार, निर्भान सिंह यादव , देवेंद्र सिंह चौहान, आकांक्षित खरे, सुरेंद्र सक्सेना, रुपेंद्र पाल, नवीन कुमार, संतोष राठौर, नीरज राठौर, नंदिनी, आदित्य, विशाल आदि सहित बड़ी संख्या में अभ्यासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस