12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएस स्कूल में विद्यादायिनी माँ सरस्वती की श्रद्धा भाव से आराधना की

एपीएस स्कूल में विद्यादायिनी माँ सरस्वती की श्रद्धा भाव से आराधना की गई।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई गई।

उझानी बदांयू 23 जनवरी।

आज एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यादायिनी, ज्ञानदायिनी, वाग्देवी की आराधना श्रद्धाभाव से विधि-विधान से की गई। वसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

दीप प्रज्वलन विद्यालय के चेयरमैन पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल व निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न स्तुतियों के माध्यम से माँ की पूजा की गई। कार्यक्रम में कक्षा 10 व कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने माँ भारती को पुष्प अर्पित कर उनकी आरती कर, उनसे सफलता का आशीर्वाद लिया। आचार्य द्वारा हवन कराया गया, जिसमें सुख-शांति, समृद्धि व सफलता के लिए आहुतियाँ दी गईं।

माला गुप्ता व क्रिस के निर्देशन में छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। अंत में उपस्थित सभी लोगों द्वारा माँ सरस्वती की आरती की गई। प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्या ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरणात्मक भाषण दिया। सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस