6:48 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी, ठंड बढ़ने से बाजार में पसरा सन्नाटा

उझानी- बदांयू 23 जनवरी।

उझानी में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट का अनुमान है, और मौसम विभाग ने 10 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

दोपहर बाद अचानक हुई बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को फायदा होने की उम्मीद है, जबकि सरसों व आलू की फसल को नुकसान होने की आशंका के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ओलावृष्टि का डर भी सता रहा है ।

मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिन बारिश, आंधी व ओलों की संभावना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस