आज दिनांक 22/01/2026 को महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. एल. सिंह जी के निर्देशानुसार बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इसमें ज्ञान, संगीत व कला की देवी माँ सरस्वती को याद किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए कुछ विद्यार्थियों द्वारा कविता एवं भाषण भी दिए गए। जिसमें बताया गया कि आज हम सब मिलकर ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती का प्राकट्योत्सव मना रहे हैं। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जब प्रकृति पीले फूलों से सज जाती है और चारों ओर नई ऊर्जा भर जाती है। साथ ही यह त्योहार हमें पर्यावरण की सुरक्षा करने का संदेश भी देता है। अंत में प्रसाद वितरण के उपरान्त विद्यालय के शिक्षक रवींद्र प्रताप सिंह जी के द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा जी के द्वारा बताया गया कि इस दिन सरस्वती पूजन करने से हमारे जीवन में ज्ञान और विद्या का प्रकाश बना रहता है और हमें उनके आदर्शों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।




विद्यालय मीडिया प्रभारी-राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

