6:48 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ब्लाक प्रमुख का बेतुका बयान- सनातनियों में आखिर क्यों नहीं हुई तना-तनी ?

यही बयान गैर समुदाय के द्वारा दिया होता, तो होता हो-हल्ला।

बदांयू 23 जनवरी।

उझानी भाजपा के ब्लाक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य द्वारा बोद्ध कथा में दिऐ गये हिंदुओं के तीर्थ स्थलों पर बेतुके बयान पर सनातनी पताका लिए हुए कर्णधार चुप्पी सी साध गये है। जबकि यही बात किसी गैर समुदाय द्वारा कही गई होती तो तना-तनी इतनी होती कि पूरे प्रदेश में हो-हल्ला होता कई थानों में रिपोर्ट तक दर्ज हो जाती।

ब्लाक प्रमुख के वायरल वीडियो में वह देश के कई मंदिरों को बोद्ध बिहार बता रहे हैं, जबकि इतिहास में कहीं ऐसा जिक्र नहीं है। जैसा शिशुपाल सिंह ने कहा हो सकता है उनके पास कोई तथ्य ऐसा हो।

बहरहाल छोटी छोटी बातों पर हिंदूवादी संगठनों व सनातनी का झंडा उठाए लोग इस बात पर चुप्पी साध गये है, क्योंकि यह बात बीजेपी के एक जनप्रतिनिधि द्वारा कही गई है।अगर यही बात किसी अन्य संप्रदाय द्वारा कही गई होती तो कार्रवाई के नाम पर जबरदस्त तना-तनी देखने को मिलती।
वही भाजपा नेता

शिशुपाल सिंह शाक्य कहते हैं उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है जबकि वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता। हिंदू महासभा के मुकेश पटेल ने जरूर ऐतराज़ जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस बेतुके बयान का विरोध कुछ लोगों द्वारा सिर्फ सोशल मीडिया पर ही दर्शाया जा रहा है, जबकि इससे फजीहत बीजेपी की भी हो रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस