।
बदांयू 23 जनवरी।
बैंक संबंधी कोई काम है तो आज ही निपटा लें। शनिवार से लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। सोमवार तक अवकाश और मंगलवार को बैंकों की हड़ताल रहेगी।
बैंक कर्मचारी पांच दिन की वर्किंग लागू करने की मांग के लिए 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल के कारण शनिवार से चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
लीड बैंक के मैनेजर ने बताया कि 24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और फिर रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। पांच दिन कार्य की मांग के लिए 27 को बैंकों में हड़ताल रहेगी। ऐसे में 28 जनवरी को ही बैंक खुलेंगे।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कार्य करने की मांग की जा रही है। इसके लिए सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच समझौता भी हो चुका है लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) लंबे समय से इस मांग को टाल रहा है, जबकि बैंकों में रोजाना 90 मिनट का कार्य भी बढ़ा दिया है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

