9:49 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

रेलवे के स्काउट गाइड दल ने उलेहतापुर, रियोनइया के स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान


उझानी-बदांयू 22 जनवरी।

मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, डाॅ. हरीश रैडतोलिया के कुशल मार्गदर्शन पर बरेली सिटी-कासगंज रेलवे स्टेशनों के मध्य रेल खण्ड पर स्थित समपारों व स्कूलों पर जनजागरण संरक्षा अभियान चलाया गया। जिसमें सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, हरीशंकर की उपस्थिति में स्थानीय ग्राम प्रधान सुखपाल वर्मा, आरपीएफ एवं इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त संरक्षा कार्यक्रमों के तहत बितरोई रेलवे स्टेशन के आसपास के गाँव ऊल्हैतापुर एवं रियोनइया के प्राथमिक विद्यालयों में भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयं सेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत ग्रामवासियों को अपने पशुओं को रेलवे ट्रैक के पास न चराने, रेलवे ट्रैक व विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाये रखने, रेलवे ट्रैक के पास पतंग न उड़ाने, अनाधिकृत स्थानों से रेलवे लाइन पार न करने, रेलवे लाइन के पास न खेलने एवं बैठने आदि के संबंध में जानकारी दी गयी।

इससे घटित होने वाली असामान्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर संरक्षा संदेश अंकित हैण्ड बिल एवं पोस्टर भी वितरित किये गये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.