।
बदांयू 22 जनवरी।
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षा में उपयोग होने वाली कॉपियों में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार जो कॉपियां मिलेंगी वो प्रिंटआउट के पेज की तरह ए-4 साइज पेपर में होंगी। इसमें दो कवर पेज होंगे। पहला पेज परीक्षार्थियों और दूसरा पेज परीक्षक के लिए होगा। कुल 32 पेज होंगे।
पहले छात्रो को लेंडस्केम मोड की कांपी मिलती थी,अबकी बार वर्टिकल होगी। इन कॉपियों में सभी पन्नों पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का लोगो होगा। साथ ही अंतिम पन्ने पर सिक्योरिटी कोड भी होगा। यह बदलाव मूल्यांकन में पारदर्शिता बढ़ाने और अंक सही तरीके से जोड़ने के लिए किया गया है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

