7:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मौसम मेहरबान -किसानों को सरसों की बंपर पैदावार होने की उम्मीद

उझानी-बदांयू 22 जनवरी।

खेतों में लहलहाती सरसों की फसल को देख किसानों को इस बार बंपर पैदावार की उम्मीद है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सरसों की फसल का निरोगी होना है। सरसों की फसल में सबसे अधिक आशंका माऊं लगने की रहती है, जो फसल को नष्ट कर देती है। किसानों का कहना है इस बार मौसम सरसों पर मेहरबान रहा है।

क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी मुनेन्द्र ने बताया कि सरसों की फसल खेतों में सुरक्षित खड़ी है। उझानी के रामसिंह, प्रेमशंकर मोर्य, रामेश्वर यादव आदि ने बताया कि इस बार सरसों की अधिक पैदावार होगी। इसके साथ ही किसान को सरसों की फसल का उचित भाव मिलने की उम्मीद है। नरऊ के किसान महावीर सिंह ने बताया एक एकड़ में सरसों की फसल की 7 से 8 क्विंटल तक पैदावार की उम्मीद है। मौसम विभाग की इस हफ्ते बारिश की चेतावनी सही रही तो, सरसों को काफी नुक़सान होगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस