11:17 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सिलहरी – मोंगर में श्रीमद्भ भागवत कथा शुभारंभ के दौरान गांव मे निकाली गई शोभायात्रा

सिलहरी
से पीएस पटेल की रिपोर्ट
श्रीमद्भ भागवत कथा शुभारंभ के दौरान गांव मे निकाली गई शोभायात्रा शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई कथा स्थल पर विसर्जित की गई
गांव मोंगर में पश्चिम दिशा में स्थित
देवस्थान पर स्थित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा किया जा रहा है ग्राम वासियों के मुतबिक
गांव के लोग हिंदुत्व को जगाने के लिए प्रतिवर्ष उक्त देव स्थान पर साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करते हैं जिससे पूरे गांव में कथा के माध्यम से हिंदुत्व की अलख जगाते हैं कथा शुभारंभ के अवसर पर गांव मे पीतांबर वस्त्रधारी महिलाओं द्धारा कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली जाती है‌ शोभा यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई कथा स्थल पर विसर्जित की जाती है साथ ही शोभा यात्रा का गांव के श्द्धालुओं द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जाता है श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ की पूर्ण आहुतियो के साथ के भंडारे का आयोजन मैनपुरी जिले से पहुंचे कथावाचक स्वांती के मुखारविंद द्धारा श्रीमद्भभागवत कथा का रसपान किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान धीरज पटेल ने बताया सभी ग्राम वासियों कें सहयोग कथा का आयोजन कराया जा रहा है

विज्ञापन एक्सप्रेस