बिसौली। विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया अब काफी तेज हो गई है। विद्युत वितरण खंड बिसौली के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने एक वार्ता में बताया कि विभाग का लक्ष्य पुराने मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक मीटरों को बदलकर शत – प्रतिशत स्मार्ट मीटरिंग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि डिवीजन में 10611 कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगने हैं। जिसमें 2170 से अधिक घरों पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। बाकी बचे हुए घरों को भी जल्द स्मार्ट मीटर से लैस कर दिया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली आपूर्ति करने में भी विद्युत विभाग को सफलता हासिल होगी। श्री चौधरी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह मीटर लगवाते समय अपना सही मोबाइल नंबर जरूर रजिस्टर करवाएं ताकि आपको बिल और बैलेंस के मैसेज मिल सकें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से गलत रीडिंग या एवरेज बिलिंग की समस्या खत्म हो जाएगी, क्योंकि इसका डाटा सीधे सर्वर पर अपडेट होता है। वही स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह अपने मोबाइल ऐप के जरिए अपनी बिजली खपत की रियल – टाइम जानकारी देख सकेंगे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अगर आपको लगता है कि रीडिंग में कोई गड़बड़ी है, तो तुरंत विभागीय टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

