12:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। हाथी बालों के मंदिर में राम नाम लेखन

बिसौली। नगर के चौराहे पर स्थित हाथी बालों के मंदिर में पवित्र माघ माह में प्रत्येक दिन राम नाम के लेखन से सभी भक्तों द्वारा रुचिकर हो रहा है। शुभम रस्तोगी एवं सलोनी रस्तोगी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चें बढ़चढ कर भाग ले रहे हैं। आयोजक सौरभ गुप्ता की धर्म पत्नी रूपम गुप्ता ने बताया कि राम नाम जपना और लेखन करना उन्होंने जीवन की दिनचर्या में शामिल कर रखा है। उन्होंने कहा कलयुग में राम नाम का लिखित जाप सभी पापों को नष्ट कर मुक्ति प्रदान करने वाला है। रूपम गुप्ता ने कहा कि जितना अधिक संभव हो राम नाम का लिखित जप करें। इसी में हम सब का कल्याण है। अंत में मंदिर के संस्थापक मदन मोहन बापूजी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। राम नाम लेखन में कौशल रस्तोगी, नवीन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संदीप गुप्ता, शिखर गुप्ता, हर्ष गुप्ता, लता गुप्ता, रूपम गुप्ता, दीपा गुप्ता, ईशान, गर्वित, श्रेयांश, अंबिका, अनवी, अर्विका, इंशिका, राधिका, रिद्धाश, खुशी, यशी, शिवा, अर्नब, कनिष्क, आयुष, काका, आशु, शौर्य, अरुण, केशव, प्रशांत, तरुण आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस