इस्लामनगर : कस्बे में साइफ़र ज़ीरो वेस्ट टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया ।जिसका उद्देश्य लोगों को कचरा प्रबंधन के महत्व और घरेलू स्तर पर कचरा पृथक्करण के तरीकों के बारे में समझाना था।
नुक्कड़ नाटक की शुरुआत काफी दिलचस्प तरीके से की गई जिससे बच्चे, बड़े बुजुर्ग व महिलाएं अपनी रुचि बढ़ाते हुए आगे क्या होगा यह उत्सुकता जाहिर की जब जनसमुदाय पूर्णतः एकाग्रचित होकर सुनने लगे। मनोरंजन के साथ कचरा प्रथक्करण की प्रक्रिया के माध्यम से जनसमुदाय को घर पर ही खाद बनाने की विधि को समझाया गया। साथ ही गीला कचरे के लिए हरे रंग की कूड़ेदान और सूखे कचरे के लिए नीले रंग के कूड़ेदान के इस्तेमाल करने के बारे में बताया। साथ ही हानिकारक घरेलू कचरा जैसे कांच ,सुई,नुकीली कील आदि काले कूड़ेदान में रखना चाहिए। उन्हें यह भी बताया गया कि घरेलू कचरे को सदैव घरेलू स्तर पर पृथक्कृत करना चाहिए और प्रत्येक दिन सफाई मित्र को देना चाहिए। सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद कर कपड़े का थैला साथ लेकर ही बाजार जाए । सिंगल यूज प्लास्टिक कितना घातक है


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com