रोडवेज के रंग में फर्राटा भर रहीं डग्गामार बसें, परिवहन विभाग मोन
।
यात्रियों को धोखा देने के लिए रोडवेज के रंग में डग्गामार बसें रंगवाई।
बदांयू 19 जनवरी।
बरेली से मथुरा, अलीगढ़, बदांयू से कासगंज के लिए रोडवेज के रंग में रंगी बसों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। पुलिस और एआरटीओ प्रवर्तन टीम इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
डग्गामार वाहनों के संचालकों ने अपनी बसों को रोडवेज बसों के रंग में रंगा लिया है और यात्रियों के साथ धोखा कर रहे हैं। डग्गामार बस का रंग देखकर यात्री रोडवेज बस समझकर बैठ जाते हैं। जब परिचालक से टिकट मांगते है तब उन्हें जानकारी होती है कि बस रोडवेज की न होकर डग्गामार है।
डग्गामार बसों के कारण रोडवेज बसों को सवारियां नहीं मिलती है और रोडवेज को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
डग्गामार बसों का संचालन बंद कराने में एआरटीओ प्रवर्तन और यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़कर बैठे हुए हैं। इससे रोड़वेज को काफी नुक़सान हो रहा है।
अमन वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

