।
रिर्पोट अमित वर्मा
उसावां। राधेश्याम मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस पर अखण्ड श्रीरामचरितमानस का पाठ एवं हवन हुआ , हवन में भक्तों ने आहुतियां डाली , इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कस्बे के वार्ड 9 / 11के तिराहे के राधेश्याम मंदिर का वार्षिक स्थापना दिवस पर श्रीरामचरितमानस पाठ हुआ , जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया , अखण्ड पाठ की समाप्ति पर मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश चन्द्र मिश्रा ने हवन किया जिसमें मुरारीलाल गुप्ता , परमानंद वर्मा , रजत वर्मा , श्याम गुप्ता उर्फ मनीष , अभय प्रताप यादव के साथ साथ महिलाओं ने भी हवन में आहुतियां डाली , रतनेश वर्मा , श्यामबाबू गुप्ता का विशेष सहयोग रहा , कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

