6:47 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- नशे की गोलियां मेडिकल स्टोरों पर बेखौफ होकर बेच रहे दुकानदार

सहसवान-नगर में कुछ स्टोर संचालक बेझिझक होकर नशीली दवाइयों को खुलेआम बेच रहे हैं, जबकि नगर में नशीली दवाओं की बिक्री एक गंभीर समस्या है, इसके बारे में कई खबरें सामने आई है।सहसवान में मेडिकल स्टोर संचालक और दवा सप्लाई करने वाले लोग प्रतिबंधित नशीली दवाएं और इंजेक्शन ब्लैक में बेच रहे हैं। जबकि यह दवाएं केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही मिलती है, लेकिन कुछ मेडिकल संचालकों द्वारा युवाओं को मुनाफे के चक्कर में बेची जा रही है, इन दावाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कई बार कार्रवाई भी की गई लेकिन इसके बावजूद भी यह धंधा चल रहा है, ऐसी गोलियों के सेवन कर युवा पीढ़ी बर्बाद हो रहे हैं,ऐसे में इन कारोबारियों पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है, यह नशीली दवाइयां कछला तिराहे के बालाजी मेडिकल स्टोर पर खुलेआम बेची जा रही है, जिसको लेकर नगर की जनता ने नशे की दवाइयां पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
mohit

विज्ञापन एक्सप्रेस