11:18 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूंः वोट लेने आते हैं फिर कहते हैं कल्याण नगर पालिका में नहीं है ?

बदायूंः शहर की कल्याण नगर नई बस्ती गली नंबर 7 जोकि नगर पालिका कर्मचारियों के अनुसार नगर पालिका में नहीं आती है जबकि हम लोग पालिका को वोट देते आए है , यहां कोई सफाई कर्मचारी नहीं है यहां खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है ,यहां रात को दुर्घटना होने की समस्या बनी रहती है ,नाले के सफाई ना होने की वजह से यहां पड़े प्लाटों में अब जल भराव की समस्या इतनी बढ़ती जा रही है कि अब यहां पड़े प्लाटों में सड़क के लेवल से पानी चल रहा है समस्याएं बढ़ रही है, इसी वजह से इन प्लाटों के पानी में मच्छर पनप रहे हैं ,कई बार बच्चे इन खाली प्लाटों में साइकिल चलाते समय गिर चुके हैं , इतनी बड़ी समस्या होती जा रही है, हम लोग परेशान हो चुके हैं हमारी इस समस्या को नगर पालिका ध्यान नहीं दे पा रही है ,और कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके है ,पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ,हम लोग हिंदू इलाकों में आते है जबकि नगर पालिका चहेतों के इलाकों को चमकाने में लगी हुई है और वहां लाइट की व्यवस्था अच्छी की जा रही है और हम हिन्दू इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मेंबर साहब जो भी कई बार बताया गया कि उनके कहने पर काम करवा दिया जाता है पर प्रतिदिन सफाई व्यवस्था फेल हो चुकी है, यहां के स्थानीय निवासी दानवीर यादव ,जीतपाल यादव,मोरपाल शर्मा ,भूरे गुप्ता ,संजय सिंह ,कृष्ण पाल सिंह ,हरिओम शर्मा ,ध्रुव रस्तोगी ,सुधीर मिश्रा ,सोनू ,बासु कश्यप,सचिन यादव योगेश पाठक आदि समस्त कल्याण नगर बासी परेशान है ,

विज्ञापन एक्सप्रेस