आपके साप्ताहिक ग्रह
19 से 25 जनवरी 2026
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर –
सूर्य – मकर राशि में
चंद्रमा – मकर राशि में
मंगलवार अर्धरात्रि 01:35–कुंभ में
शुक्रवार प्रातः 8:33 – मीन में
रविवार दोपहर 1:25– मेष में
मंगल – मकर में
बुध – मकर में
गुरु – मिथुन में (वक्री)
शुक्र – मकर में
शनि – मीन में
राहु – कुंभ में
केतु – सिंह में
1- मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए समय मनोनुकूल चल रहा है। गुरुवार तक यह अवधि लाभकारी रहेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं।
शुक्रवार से रविवार दोपहर तक स्वयं और परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा। धन व्यय अधिक हो सकता है। यात्रा में सावधानी रखें और अनावश्यक चिंता से बचें।
रविवार दोपहर बाद से समय फिर से श्रेष्ठ हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा और घरेलू दायित्व पूरे होंगे।
पुरुष – कार्यक्षेत्र में नेतृत्व और सम्मान बढ़ेगा।
महिला – परिवार के साथ समय बितेगा, भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
युवा – कैरियर में नए अवसर मिलेंगे, धैर्य रखें।
शुभ अंक – 9
शुभ रत्न – मूंगा
सावधानियां – क्रोध और अनियंत्रित खर्च से बचें।
उपाय – हनुमानजी की आराधना और मंगल कवच का पाठ करें।
2- वृष राशि
इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्य सोच-समझ कर करने होंगे, विशेषकर मंगलवार तक। धैर्य रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा में खर्च अधिक हो सकता है। योग और आध्यात्म से मानसिक शांति मिलेगी।
बुधवार से रविवार दोपहर तक समय बेहतर रहेगा। मन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे और कार्यों में गति आएगी। आलस्य से बचें।
रविवार दोपहर बाद खर्च और चिंता बढ़ सकती है।
पुरुष – आर्थिक निर्णय सावधानी से लें।
महिला – घरेलू मामलों में संयम रखें।
युवा – पढ़ाई और कैरियर में फोकस बनाए रखें।
शुभ अंक – 6
शुभ रत्न – हीरा / ओपल
सावधानियां – जल्दबाजी और गुस्से से नुकसान।
उपाय – माता लक्ष्मी की आराधना करें।
3- मिथुन राशि
सोमवार से गुरुवार तक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा और कामों में मन कम लगेगा। निवेश सोच-समझ कर करें।
शुक्रवार से रविवार तक शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय और नौकरी में रुचि बढ़ेगी। यात्रा और नए संपर्क लाभ देंगे। कार्यस्थल का वातावरण अनुकूल रहेगा।
पुरुष – निर्णय लेते समय विवेक रखें।
महिला – आत्मविश्वास बनाए रखें।
युवा – कैरियर से जुड़े नए विकल्प सामने आएंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रत्न – पन्ना
सावधानियां – भ्रम और अनावश्यक चिंता से बचें।
उपाय – गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4- कर्क राशि
मंगलवार तक समय अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अच्छे समाचार मिलेंगे, पर शानो-शौकत में खर्च बढ़ सकता है।
बुधवार से रविवार दोपहर तक संघर्ष बढ़ेगा। आवश्यक कार्यों में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
रविवार दोपहर बाद परिस्थितियां फिर अनुकूल होंगी। बाहरी संपर्कों से लाभ मिलेगा।
पुरुष – कार्यदबाव के बावजूद संयम रखें।
महिला – भावनात्मक संतुलन आवश्यक।
युवा – धैर्य रखें, अवसर फिर मिलेंगे।
शुभ अंक – 2
शुभ रत्न – मोती
सावधानियां – तनाव और स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
उपाय – भगवान शिव की आराधना और ध्यान करें।
5- सिंह राशि
सोमवार से गुरुवार तक समय अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार में वृद्धि होगी और विरोधी परास्त होंगे। नई योजनाएं बनेंगी।
शुक्रवार से रविवार के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विपरीत परिस्थितियों से मन विचलित हो सकता है। लंबी यात्रा और अनावश्यक खर्च से बचें।
पुरुष – पद और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
महिला – स्वास्थ्य और परिवार में संतुलन रखें।
युवा – आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, अहंकार से बचें।
शुभ अंक – 1
शुभ रत्न – माणिक्य
सावधानियां – मौसमजन्य रोग और भ्रम।
उपाय – भगवान विष्णु की आराधना या आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।
6- कन्या राशि
मंगलवार तक समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। कार्यों में विलंब से मन उदास रह सकता है। स्वास्थ्य और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
बुधवार से रविवार दोपहर तक समय अनुकूल रहेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।
रविवार दोपहर बाद व्यय और मानसिक अशांति बढ़ सकती है।
पुरुष – कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी।
महिला – पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
युवा – पढ़ाई और कैरियर में सकारात्मक परिणाम।
शुभ अंक – 5
शुभ रत्न – पन्ना
सावधानियां – अत्यधिक चिंता और थकान से बचें।
उपाय – गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
7- तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह का अधिकांश भाग प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। पहले दिन से गुरुवार तक आवश्यक कार्यों में सावधानी और धैर्य की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मन दुविधा में रहेगा। मौसम के अनुसार सुपाच्य भोजन करें।
शुक्रवार से रविवार तक का समय बहुत अच्छा रहेगा। बाहरी संपर्कों से लाभ होगा और व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और प्रसन्नता का समय रहेगा। नए कार्य की योजना बनेगी। रोग और कष्टों में कमी आएगी।
पुरुष – व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे, धैर्य से कार्य करें।
महिला – पारिवारिक सहयोग मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा।
युवा – मित्रों का सहयोग और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रत्न – हीरा / ओपल
सावधानियां – निर्णय में असमंजस और जल्दबाजी से बचें।
उपाय – मां दुर्गा की आराधना करें।
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। मंगलवार तक समय अत्यंत अनुकूल और लाभदायक रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा और आनंद का अवसर मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
बुधवार से रविवार दोपहर तक खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कामों में जल्दबाजी न करें। पुराने और विवादित मामलों को धैर्य से निपटाएं। तनाव की स्थिति में योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।
रविवार दोपहर बाद से समय फिर अत्यंत अनुकूल हो जाएगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
पुरुष – कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता मिलेगी।
महिला – रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।
युवा – धैर्य और अनुशासन से लाभ होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रत्न – मूंगा
सावधानियां – संदेह और मानसिक तनाव से बचें।
उपाय – हनुमानजी की आराधना करें।
9- धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। पहले दिन से मंगलवार तक व्यवहार में संयम रखें। खान-पान और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
बुधवार और गुरुवार मन के अनुकूल रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर लाभ देंगे। कार्यों की प्रशंसा होगी।
शुक्रवार से रविवार तक व्यस्तता बढ़ेगी। समय पर कार्य पूरे न हो पाने से तनाव हो सकता है। खर्च भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य और परिवार के लिए समय निकालें।
पुरुष – कार्यभार बढ़ेगा, योजना बनाकर काम करें।
महिला – पारिवारिक संतुलन बनाए रखें।
युवा – लक्ष्य पर फोकस रखें, विचलन से बचें।
शुभ अंक – 3
शुभ रत्न – पुखराज
सावधानियां – अति-व्यस्तता और थकान।
उपाय – भगवान शिव का ध्यान और योग करें।
10- मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार तक समय अनुकूल रहेगा। आवश्यक कार्य पूरे होंगे और पुरानी परेशानियां दूर होंगी। प्रसन्नता बढ़ेगी।
बुधवार और गुरुवार क्रोध और तामसिक भोजन से बचें। योग और आध्यात्म से मानसिक संतुलन बनाए रखें।
शुक्रवार से रविवार दोपहर तक समय और बेहतर होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
रविवार दोपहर बाद मन थोड़ा विचलित रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
पुरुष – कैरियर में स्थिरता और उन्नति।
महिला – घरेलू और व्यावसायिक संतुलन।
युवा – लक्ष्य के प्रति गंभीरता बढ़ेगी।
शुभ अंक – 8
शुभ रत्न – नीलम
सावधानियां – मानसिक तनाव और भ्रम।
उपाय – भगवान शिव की साधना करें।
11- कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह अधिकांशतः मिला-जुला रहेगा। मंगलवार तक अनावश्यक यात्रा और खर्च रहेगा। मन अशांत हो सकता है।
बुधवार और गुरुवार परिवार और व्यवसाय के लिए अनुकूल रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।
शुक्रवार से रविवार दोपहर तक समय कुछ प्रतिकूल रहेगा। काम अधिक रहने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। खर्च सोच-समझ कर करें।
रविवार दोपहर बाद समय फिर उत्तम रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
पुरुष – योजनाओं में स्थिरता आएगी।
महिला – भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
युवा – भविष्य की योजना स्पष्ट होगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रत्न – अमेथिस्ट / नीलम
सावधानियां – जल्दबाजी और अव्यवस्था।
उपाय – भगवान शिव का ध्यान करें।
12- मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगलवार तक समय अत्यंत अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे। व्यवहार और सौम्यता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
बुधवार और गुरुवार अनावश्यक यात्रा और खर्च बढ़ सकता है। मन भ्रमित रह सकता है। संतुलन बनाए रखें।
शुक्रवार से रविवार दोपहर तक समय फिर अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
रविवार दोपहर बाद स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
पुरुष – कार्यों में सफलता और सम्मान।
महिला – पारिवारिक सुख में वृद्धि।
युवा – रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रत्न – पुखराज
सावधानियां – भ्रम और असंतुलित दिनचर्या।
उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
अगला साप्ताहिक राशिफल
26 जनवरी 2026 को ।
तब तक
स्वस्थ रहिए – सुरक्षित रहिए
आचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
9897158598
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
