4:55 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दो पक्षों में विवाद की आशंका पर पुलिस की तत्पर कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार

कुंवरगांव संवाददाता

कुंवरगांव।
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दो पक्षों में विवाद की आशंका की सूचना मिलने के बाद तत्काल की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18 जनवरी 2026 को थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम लाही फरीदपुर एवं ग्राम कुआडांडा में संभावित शांति भंग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 10 अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम कुआडांडा निवासी रविन्द्र व ज्ञानेन्द्र सिंह तथा ग्राम लाही फरीदपुर निवासी धर्मेन्द्र, छविराम, शिवकुमार, जगदेव, सेवाराम, धर्मेन्द्र, नरेन्द्र व रामौतार शामिल हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय/माननीय उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूरा मामला थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम लाही फरीदपुर से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.