गाजे बाजे के साथ निकली सनातन एकता हिंदू पदयात्रा.जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत. गंगा तट सभी सनातनियों ने की गंगा महाआरती.
बदायूँ
नगर के विरुआवाडी मंदिर से सनातन एकता हिंदू पदयात्रा जोश उमंग उत्साह और गाजे बाजे के साथ निकाली गयी. पूरा वातावरण रामराज्य अब लाना है, हिंदू राष्ट्र बनाना है, जय श्रीराम जय सनातन के नारों से गुंजायमान रहा.
यात्रा का शुभारंभ सनातनियों द्वारा नारियल फोड कर किया गया. श्यामप्रभु महाराज ने स्वास्तिवाचन किया और पंकज शर्मा नें शंख ध्वनि की. भगवान परशुराम आवासीय इंटर कालेज के छात्रों ने श्री हनुमाचालीसा का सस्वर गायन किया तथा राष्ट्रगान और वंदेमातरम गाया. अग्रिम पंक्ति में सनातन का झंडा लिए सनातनी चल रहे थे. पीछे भारत माता की झाँकी थी. पदयात्रा आचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज की अगुवाई में बिरुआवाडी मंदिर से प्रारंभ होकर पथिक चौक से टिकटगंज बडा बाजार होती हुई खैराती चौक से निकल कर नेहरु चौक गोपी चौक से मथुरिया चौक पहुँची और लालपुल से निकल गंगातट कछला पहुँची .जगह जगह सनातनियों यात्रा का पुष्प बरसा कर स्वागत सम्मान किया. छतुइया फाटक और गंगातट पर भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी सुंदर रही.कछला पहुँचकर सभी ने माँ गंगा में आचमन स्नानादि करके महाआरती मे हिस्सा लिया और सनातनधर्म की रक्षा करने की प्रतिज्ञा की.सभी नातनियों ने नारा दिया, हिंदू राष्ट्र बनाना है. राम राज्य अब लाना है .यात्रा में विश्व हिंदू महासंघ,हिंदू जागरण मंच, भारत विकास परिषद,राष्ट्रीय हनुमानदल,मैथिल ब्राहम्मण समाज, गोरक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सनातन धर्म सभा, गुरुनानक सत्संगसभा, के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा. यात्रा में यात्रा संरक्षक रामबहादुर पांडेय,डा. शैलेश पाठक, अरविंद अग्नोहत्री, सुधीर पाठक,डा. शैलेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र मिश्रः, अवधेश श्रोत्रिय, केएल गुप्ता, इंजीनियर अनिल शर्मा,नरेश चंद्र शंखधार, प्रदीप कटियार, पंडित रामकुमार शर्मा, आचार्य गुरुचरण मिश्रः, सुनील सपडा, नवल किशोर मैथिल,प्रिंसदेव शर्मा, शासकीय अधिवक्ता सुभाष शर्मा, नितिन कामठाना,मुकेश पटवा,अमन मयंक शर्मा, गिरीश चंद्र पारशर, मुन्ना लाल फौजी, अर्जुन लाल गुप्ता,आमोद मिश्रः,शशांक रायजादा,रजनी मिश्रः,अमिता उपाध्याय, गायत्री मिश्रा, सुधा शर्मा, डा. उमा सिंह गौर,रचना शंखधार,समेत हजारों की संख्या में सनातनी मौजूद रहे.पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चाकचौमद रही.

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com