
यूपी सरकार का फरमान, बंदरों को पकडेगा वनविभाग।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बंदरों को पकड़ने और उनके प्रबंधन की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी है। यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया है। वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक माह के भीतर समेकित कार्ययोजना तैयार करे और आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों का सहयोग ले।
यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि बंदर वन्यजीव हैं और उनके व्यवहार, प्रबंधन व पुनर्वास से जुड़ी विशेषज्ञता वन विभाग के पास उपलब्ध है। नगर निगम की जिम्मेदारी उन पशु-पक्षियों तक सीमित है जिनसे गंदगी या सार्वजनिक असुविधा उत्पन्न होती है, जैसे छुट्टा पशु, लावारिस कुत्ते या कीड़े-मकौड़े आदि।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

