6:39 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-डीएम ने किया देवनागरी काॅलेज के बूथ का निरीक्षण

उझानी-डीएम ने किया देवनागरी काॅलेज के बूथ का निरीक्षण

उझानी-बदांयू 18 जनवरी।

उझानी में विषेश गहन पुनरीक्षण एसआईआर के अभियान का आज जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने देवनागरी इंटर कॉलेज में लगे बूथ का निरीक्षण किया। बीएलओ को जरुरी दिशा निर्देश भी दिए।

आज दोपहर 12 बजे के आस-पास अचानक डीएम अवनीश राय देवनागरी इंटर कॉलेज के बूथ पर पहुंच गये। कालेज के निदेशक संकेत मोहन शर्मा एडवोकेट ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।

डीएम ने सभी बीएलओ से कहा कि विशेष अभियान के तहत फ़ार्म 6 नया नाम जोड़ने, फ़ार्म 7 नाम हटाने व फार्म 8 सुधार/ स्थानांतरण के साथ दावे व आपत्ति प्राप्त करेंगे उन्होंने कहा कि इस काम में ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस