10:19 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं दिनांक-18 जनवरी को जिला पंचायत सभागार बदायॅू में व्‍यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बदायूं दिनांक-18 जनवरी को जिला पंचायत सभागार बदायॅू में राज्‍य कर विभाग बदायॅू की ओर से व्‍यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्‍यक्षता श्री कंचन कुमार गुप्‍ता संयुक्‍त आयुक्‍त(कार्य0)राज्‍य कर, बरेली जोन बरेली द्वारा की गयी कार्यक्रम का शुभारम्‍भ श्री कंचन कुमार गुप्‍ता द्वारा दीप प्रज्‍जलित कर किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्‍त डॉ संजीव पाठक द्वारा जीएसटी रिफॉर्म 0-2, पंजीयन लाभ,रिटर्न फाइलिंग, समाधान योजना टी0डी0एस0/टी0सी0एस एवं दुर्घटना बीमा योजना पर सारगर्भित उदबोधन दिया गया

कार्यक्रम में व्यापारी प्रतिनिधियों ने सचल दल की हठधर्मिता से अवगत कराते हुए व्यापारी संवाद के माध्यम से जीएसटी में हो रही विसंगतियों से अवगत कराया जिसके लिए ज्ञापन प्रेषित किया गया व्यापारी प्रतिनिधियों ने व्यापारी संवाद की पहल को व्यापारियों के हित में बताया इससे विभाग और व्यापारी के बीच की दूरी कम होगी और प्रमुखता से अपनी बात को कह सकेंगे

व्‍यापारी की समस्‍या एवं सुझावों को सुनते हुये संयुक्‍त आयुक्‍त श्री कंचन कुमार गुप्‍ता द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया गया एवं समस्‍याओ के त्‍वरित समाधान का आश्‍वासन दिया गया।

कार्यक्रम में विभाग की ओर से उपायुक्‍त विजय कुमार सोनी, रवि कुमार, डॉ संजीव पाठक, सहायक आयुक्‍त दिव्‍य प्रकाश सिसौदिया,सुश्री आकांक्षा पाण्‍डेय, समस्‍त राज्‍य कर अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

व्‍यापारिक संगठनों की ओर से व्‍यापारिक प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू, वीरेन्‍द्र धिंगडा, सत्‍यपाल गुप्‍ता ,जितेंद्र महाजन, राजेश गुप्‍ता, शिवस्‍वरूप गुप्‍ता,के बी गुप्‍ता, कृष्‍णदेव चांडक, अधिवक्‍ता संघ की ओर से अर्जुन सिंह एवं एस.के. अग्रवाल एवं भटटा एशोसियेशन की ओर से विनोद कुमार सिंह, भुवनेश माहेश्‍वरी उपस्थित रहे। महिला उध्‍मी इन्‍द्रा अरोडा ने अपने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम का संचालन श्री दिव्‍य प्रकाश सिसौदिया, सहायक आयुक्‍त के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में विजय कुमार सोनी, उपायुक्‍त द्वारा धन्‍यवाद प्रस्‍ताव प्रेषित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस