11:04 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

परौली में ट्रांसफार्मर से तेल और वायर चोरी, आपूर्ति हुई बाधित

परौली में ट्रांसफार्मर से तेल और वायर चोरी, आपूर्ति हुई बाधित
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नागरझूना स्थित उपकेंद्र से कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली में लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर से अराजक तत्वों द्वारा तेल व वायर चोरी कर लिया गया। विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उपकेंद्र के अवर अभियंता उमाशंकर ने बताया कि ग्राम-परौली के उपभोक्ताओं को 11 केवीए लाइन के माध्यम से विद्युत आपूर्ति दी जाती है। शनिवार सुबह जब नियमित निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि 250 केवीए ट्रांसफार्मर का तेल और वायर चोरों द्वारा निकाल लिया गया है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई हो गई। घटना से ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस