5:02 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ग्राम आजमगड मड़िया में महिलाओं–बालिकाओं की बैठक आयोजित

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आजमगढ़ मड़िया में आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति फेज-5 दीदी अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा यातायात नियमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में अवगत कराया गया।

इस अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102/108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल मीना देवी, महिला हेड कांस्टेबल नीलम सक्सेना एवं कांस्टेबल मोहित सेकेंड मोबाइल टीम कुंवरगांव, उपस्थित रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस