12:51 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भगवान भक्तों से मिलने पहुंच जाते है- पंडित श्याम सुंदर शिवराम

बदायूं के नई सराय पुलिस चौकी स्थित श्री राधा माधव मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्री धाम गोवर्धन से आए कथा वाचक पूज्य पंडित श्याम सुंदर शिवराम जी महाराज ने ध्रुव व विदुर चरित्र की कथा का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि अगर ध्रुव पांच साल की उम्र में भगवान को पा सकता है, तो फिर हम कैसे पिछड़ सकते हैं। अगर सच्चे मन से भगवान की भक्ति की जाए, तो भगवान खुद अपने भक्तों से मिलने पहुंच जाते है। कथा के दौरान झांकियां भी सजाई गई। वहीं विदुर प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम की व्याकुलता के बारे में उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण विदुरजी की कुटिया में भोजन करने गए और वहां केले के छिलकों का भोग स्वीकारा। इससे पहले वे दुर्योधन के महल में छप्पन भोग का त्याग कर आए थे। भगवान तो प्रेम के भूखे होते हैं और विदुर-विदुरानी ने भगवान को प्रेम से भोजन करवाया तो उन्होंने केले के छिलके भी प्रेम से खा लिए। कथा के दौरान कथावाचक ने श्रद्धालुओं के समक्ष सृष्टि वर्णन के प्रसंग को भी विस्तार से सुनाया। इस मौके पर अभिषेक उपाध्याय, संजीव सक्सेना, श्री ब्रह्मदत्त गोशाला से सचिन भारद्वाज जी, सरजू गुप्ता, अमित गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुनीता, कांता रस्तोगी, सुमित वर्मा, संजू, शानू गुप्ता, केशव शर्मा, राजीव साहू, महेन्द्र गुप्ता, रवीन्द्र मिश्रा, आयोजक शुभम अग्रवाल समेत काफी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर कथा का आनंद लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस