मनरेगा योजना गरीब मजदूरों की जीवन की बड़ी जरूरत:- सुनीता सिंह

आज दिनांक 17/01/026 को कांग्रेस नेताओं द्वारा दहगवां कस्बे में एसआईआर जागरूकता/मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत चौपाल की, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह जिला प्रवक्ता उपासना चौहान शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दहगवां राजवीर सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि एसआईआर भाजपा की सुनियोजित साजिश है, ताकि अल्पसंख्यक दलित ओबीसी वर्ग के मतों को नष्ट किया जा सके, परंतु हमारे जिले के बूथ बीएलए सक्रियता के साथ इस पर पैनी नजर रख रहे हैं और किसी भी वोटर के खिलाफ हकतलफी नहीं होने दी जाएगी। जिला उपाध्यक्ष मनरेगा बदायूं जनपद की कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार की योजना मनरेगा ने नोटबंदी व कोरोना काल में करोड़ों गरीबों के जीवन यापन में मदद की, शहरों पर निर्भरता को कम किया। जिला प्रवक्ता उपासना चौहान व ब्लाक अध्यक्ष सोनपाल सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बन चुका है। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक कांग्रेस दहंगवा के पूर्व अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि दहंगवा बदायूं जिले से भौगोलिक स्थिति दूर है और जिले का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है और सरकार की हर योजना से वंचित रहा है।
कार्यक्रम में रमेश, कृष्णपाल, नदीम ऋषि पाराशर ,विजय शर्मा ,भूरे सिंह दीवान सिंह, कालीचरण सुखराम महिपाल, छोटू, प्रेमपाल, शंकर सिंह अमर सिंह, हरीश सिंह, राशिद खान महफूज अली, उमर अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

