10:17 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सनातन हिंदू पदयात्रा को भारत विकास परिषद का मिला समर्थन

18 जनवरी को बदायूँ के विरुआवाडी मंदिर से निलने वाली सनातन हिंदू एकता पद यात्रा की सफलता के लिए एक आवश्यक बैठक 32 सिविल लाइन में भारत विकास परिषद की गौरी शाखा के अध्यक्ष वीरेश वाष्णर्ये के आवास पर की गयी. बैठक में परिषद की ओर से पदयात्रा को तन, मन, जन और धन से सहयोग करने का ऐलान किया गया.उन्होंने कहा यह यात्रा हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करने वाली यात्रा सिद्ध होगी. इससे हिंदू संगठित होकर सनतान धर्म की रक्षा के लिए आगे बढेगा. इस यात्रा सबंध किसी विशेष जाति धर्म से नहीं है.सभी सनातनी इस यात्रा से जुडें.
यात्रा प्रमुुख आचार्य पं. श्री मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने पदयात्रा की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी. यात्रा के वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर रहे अनिल शर्मा ने यात्रा निकलने वाले प्रमुख मार्गो की जानकारी दी.

विज्ञापन एक्सप्रेस