बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाजके तत्वावधान में स्थानीय प्रज्ञा यक्ष मंदिर में मकर संक्रांति के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ! सर्वप्रथम संसार का सबसे श्रेष्ठतम पावन कर्म यज्ञ किया गया ! यज्ञ के उपरांत सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया ! इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वेद वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “सूर्य उत्तरायण हो गया अर्थात जो उलटी दिशा थी उससे अब लौट कर सीधी दिशा में चल पड़ा ! यह अवसर हर्ष का अवसर है किंतु यह तो एक खगोलीय घटना है हम सबके जीवन में भी दक्षिणायन और उत्तरायण होता है ! जब हम ईश्वर के विरुद्ध कार्य करते हैं आत्मा के विपरीत चलते हैं झूठ का छल का कपट का हिंसा का मार्ग अपनाते हैं तो हम दक्षिणायन में होते हैं और हम जब सत्य के अहिंसा के परोपकार के दान के मार्ग पर बुराई छोड़कर चल देते हैं तब हमारे जीवन का उत्तरायण आरंभ होता है । इस अवसर पर पं प्रश्रय आर्य जय ने कहा “मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन इस बात का प्रतीक है कि हम सब भिन्न-भिन्न मत वाले हो सकते हैं किंतु हम सबके मन एक होना चाहिए ! कोई छोटा नहीं कोई बड़ा नहीं , सब एक ईश्वर की संतान है सबको मिलकर रहना चाहिए ! आर्य समाज के अधिकारियों तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चों के सहयोग से सामूहिक खिचड़ी भोज आरंभ किया गया जिसे सैकड़ो लोगों ने ग्रहण किया ! गांव के बड़ी संख्या में खिचड़ी भोज में लोग देर शाम तक आते रहे । इस अवसर पर बद्री प्रसाद आर्य , किशनपाल आर्य, राकेश आर्य,राजू पाल आर्य ,महिपाल सिंह ,विश्वजीत पाल , नेपालआर्य ,शिवम सिंह ‘अंशुल कुमार सिंह , पंजा
ब सिंह , दुर्वेश कुमार सिंह , ओमवीर सिंह ‘जयप्रकाश मिस्त्री ‘ आचार्य कु तृप्ति आर्य, श्रीमती संतोष कुमारी श्रीमती कमलेश कुमारी श्रीमती मुन्नी देवी श्रीमती धनवती देवीश्रीमती सरोजा देवी तथा आर्य संस्कारशाला के सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे !
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com