ब्लॉक परिसर में राजस्व विभाग द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

उसावां:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने निराश्रित बुजुर्गों और विकलांगों को कंबल वितरण किए। कार्यक्रम में 500 लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए।इस दौरान शीत लहर में कंबल पाते ही लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। इस मौके पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव और निष्पक्षता के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।इस मौके पर एसडीएम धर्मेंद्रसिंह, सीओ केके तिवारी, दातागंज अध्यक्ष पति अनूप गुप्ता, उसावां ब्लाक प्रमुख पति दिनेश सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, म्याऊं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य , रविंद्र सिंह, राममूर्ति शाक्य, एड शैलेंद्र सिंह, भावेशप्रताप सिंह, ओम प्रतापसिंह, राहुल कुमार लोधी, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
