मकर संक्रांति के मौके पर नौशेरा मन्दिर के पास हर्षित यादव द्वारा खिचड़ी भोज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पूर्वमंत्री आबिद रज़ा साहब ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की ।पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि खिचड़ी भोज के जरिये समाज में फैले ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी प्रथाओ को समाप्त करने का संदेश दिया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक सभी समाज के लोग एकजुट नही होंगे तब तक देश मे फैली कुरीतियों को समाप्त नही किया जा सकता। इस अवसर पर मुजाहिदपुर प्रधान सुनील यादव ,पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी राकेश यादव, रूपेश यादव ,पंकज यादव ,अंकित यादव, सुखबीर यादव,मुकेश यादव पूर्व डीजीसी, अरुण यादव , निखिल यादव , अखिलेश यादव ,अर्पित यादव आदि मौजूद रहे




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

