सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत दिनांक 15 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर एक जन जागरूकता रैली निकाली गयी। यह रैली महाविद्यालय प्राचार्या डॉ० वंदना के संरक्षण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना और रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गयी। इसके संयोजक सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ बृजेश कुमार रहे। इस रैली का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करना और उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रेरित करना था। इस रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया।

रैली महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार से शुरू होकर कोतवाली, सर्राफा बाजार होते होते हुए, छः सड़का से वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस रैली में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अर्चना पांडे, डॉ सतीश कुमार, डॉ भावना सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ ऋषभ भारद्वाज और रेंजर्स प्रभारी डॉ सरिता गौतम व कार्यालय कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा ।
अंत में छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

