बिल्सी ।
मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष में गुरुवार को नगर में भारी उत्साह देखा गया। इसी क्रम में आज नगर के बालाजी तिराहा स्थित बाबा एप्लायंसेज पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का सुंदर दृश्य देखने को मिला।इस अवसर पर केवल नगरवासी ही नहीं, बल्कि मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। दुकान मालिक मेहुल वार्ष्णेय ने बताया कि मकर संक्रांति केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजनों से नगर में सकारात्मक माहौल बनता है और लोगों के बीच मेल-जोल बढ़ता है। इस मौके पर सभी स्टाफ उपस्थित रहा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

