10:07 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की संरक्षिका प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में संपन्न हुआ।रैली में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों व नारों के माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने हेलमेट के प्रयोग, सीट बेल्ट पहनने तथा सुरक्षित व जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा भी रैली में उपस्थित रहीं और उन्होंने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।यह रैली सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट —-

विज्ञापन एक्सप्रेस