2:26 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- धूप निकली पर गलन के चलते ठिठुरते रहे लोग

उझानी- बदांयू 15 जनवरी।

जिले में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा तो गलन के कारण भी जनजीवन ठिठुरता नजर आया। धूप निकली मगर खास राहत नहीं मिल पाई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वृहस्पतिवार को सुबह के वक्त कोहरा रहने की वजह से मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं गलन और शीतलहर ने भी लोगों को परेशान किया। लोगों ने कामकाज वाले स्थानों का रुख किया तो ठिठुर गए। जगह-जगह अलाव तापकर राहत पाने का प्रयास किया।

दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई मगर उम्मीद के मुताबिक राहत नहीं मिल सकी। दोपहर में भी गलन के चलते लोग परेशान दिखाई दिए। शाम होने पर फिर से सर्दी का सितम बढ़ने लगा। लोग जरूरी काम निपटाकर घरों में कैद होने लगे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस