1:46 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती- शरह बरौलिया में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज

उघैती(बदायूं)।।- क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरह बरौलिया में वृहस्पतिवार बाजार में मकर संक्रांति के अवसर पर एक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में सैकड़ों लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। ग्राम के युवाओं ने इस भोज का आयोजन किया। इसमें ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत से आए माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं सहित सभी लोगों ने खिचड़ी भोज प्रसाद ग्रहण किया।
भोज में खिचड़ी के साथ घी, हरी मिर्च, अचार, चटनी भी शामिल थी। इस अवसर पर सत्यपाल शर्मा नीरज ठाकुर,कल्लू ठाकुर,एड.मानवेन्द्र शर्मा राकेश शंखधार,सुरेंद्र पाल शर्मा,विनीत कटिया,राजीव कटिया,बंटी सिंह, कुलदीप कटिया,टिंकू कटिया ,विवेक काकुस्थ,आशीष काकुस्थ अनिल आचार्य,रविन्द्र कटिया,निर्भय सक्सेना आदि उपस्थित थे ।उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर कहा कि मकर संक्रांति का यह पर्व समाज में सुख-शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है, जो सभी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संदेश देता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.