1:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा की नीतियां महात्मा गांधी के विचारों के विपरीत हैं और देश की जनता को यह बात समझनी होगी

बदायूँ : बदायूँ। प्रंतीय आव्हान पर चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के क्रम में आज ग्राम बोरा में कांग्रेस की चौपाल का आयोजन किया गया इस अवसर पर अध्यक्षता मनरेगा बचाओ कार्यक्रम प्रभारी सुनीता सिंह ने किया मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह एवं विशिष्ट वक्ता पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को जनविरोधी और दमनकारी नीतियों के लिए जिम्मेदार बताया। ओमकार सिंह ने कहा भाजपा सरकार हिंदू–मुस्लिम, जाति और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां महात्मा गांधी के विचारों के विपरीत हैं और देश की जनता को यह बात समझनी होगी। मनरेगा देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए काम, मजदूरी और सम्मान की संवैधानिक गारंटी है उन्होंने
आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर चार बड़े हमले करके मजदूरों के अधिकार छीनने का काम किया है। इस अवसर पर सुनीता सिंह ने बताया कि 100 दिन के काम की कानूनी गारंटी, न्यूनतम मजदूरी और पंचायतों की भूमिका को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर असरार अहमद ने कहा मनरेगा कानून में किए गए बदलाव गरीब विरोधी हैं। उनके अनुसार, काम की गारंटी खत्म की जा रही है, मजदूरी में देरी हो रही है और ग्राम पंचायतों को दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब और मजदूर के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को और तेज करेगी। चौपाल का संचालन पूर्व जिला सचिव इदरीस तूफानी ने किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगत सोनपाल वर्मा, राम प्रसाद, प्रेमपाल, नेत्रपाल, जाहिद अली,नरेंद्र कुमार, पृथ्वी सिंह, श्याम कुमार मोहम्मद हुसैन,श्याम पाल, हसन खान ,शराफत हुसैन,नंद गोपाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस