वृक्षारोपण समिति का पुर्नगठन,विष्णु असावा संरक्षक,ट्री मैन प्रशांत जैन बने अध्यक्ष ,सौरभ वर्मा संभालेंगे जिला प्रमुख बदायूँ की जिम्मेदारी
बिल्सी ।अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति जनपद बदायूं की एक बैठक तहसील रोड स्थित समिति के कैंप कार्यालय पर हुई जिसमें सर्व सहमति से विष्णु असावा को संरक्षक,संस्थापक ट्री मैन प्रशांत जैन को संस्था का अध्यक्ष चुना गया , मृगांक कुमार जैन एवं डॉ श्रीकृष्ण गुप्ता को समिति का सलाहकार चुना गया ।सौरभ वर्मा को जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है ।बदायूँ में अचिन शर्मा को नगराध्यक्ष एवं बिल्सी में देव ठाकुर को नगराध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ नीरज अग्निहोत्री को सौंपी गई है ,जिला कोषाध्यक्ष रमेश बाबू शर्मा ,केशव वार्ष्णेय को नगर सचिव ,रवि शाक्य को नगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई ।मीडिया प्रभारी के रूप में सूरज सागर को मनोनीत किया गया ।
समिति संस्थापक प्रशान्त जैन ने बताया कि अरिहन्त वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति को अभी उत्तर प्रदेश के 7 जनपदों में समिति का गठन किया गया है कुछ ही समय में बाकी जनपदों में भी समिति का गठन कर विस्तार किया जाएगा, साथ ही पौधरोपण एवम पर्यावरण जागरूकता अभियान को चलाएंगे उन्होंने बताया कि समिति अभी तक जनपद बदायूँ में वर्ष 2016 से 2025 तक 75,000से अधिक पौधों का रोपण करने के साथ साथ लोगो को पर्यावरण संरक्षण करने का कार्य कर चुकी है अब प्रदेश के अलग अलग जनपदों में उनकी संस्था पर्यावरण संरक्षण करने का काम करेगी ।सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षो को पद एवं गोपनीयता की शपथ ऑनलाइन गूगल मीट पर कराई गई ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

