12:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कोर्ट के आदेश पर दम्पति को मारपीट कर घर में आग लगाने में आठ पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी-बदांयू 14 जनवरी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सरोता निवासिनी अरमीन पत्नी ब्रज कुमार ने गांव के ही आठ लोगों पर 13 अक्टूबर को दिन-दहाड़े पति सहित मारपीट कर घायल करने व घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में अरमीन ने लिखा है गांव के ही मनवीर, पप्पू, सुनील, डब्लू, रिंकू, खुश्बू, अंजलि व रज्जू 10 अक्टूबर को दिन-दहाड़े हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आऐ व मारपीट शुरू कर दी विरोध करने पर घर में आग लगा कर चले गये। पति-पत्नी बामुश्किल जान बचाकर भागे।

कोतवाली पुलिस व एसएसपी को शिकायती पत्र दिया रिपोर्ट दर्ज ना होने पर न्यायालय की शरण ली, कोर्ट के आदेश पर आठों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.