7:03 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- एचजीआईएस में प्रज्वलित की गई लोहड़ी की पवित्र अग्नि

उझानी- बदांयू 14 जनवरी।

नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में आज लोहड़ी का पवित्र त्योहार मनाया गया। लोहड़ी सर्दियों के अंत और नई फसल के आगमन का प्रतीक है। यह हमें विशेष रूप से किसानों की मेहनत की याद दिलाती है। लोहड़ी के इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्रधानाचार्य ने अग्नि प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

लोहड़ी की अग्नि उष्मा, सकारात्मकता और नए आरंभ का प्रतीक होती है। प्रज्वलित अग्नि में नई फ़सल के रूप में पॉपकॉर्न, रेवड़ी और मूँगफली आदि खाद्य पदार्थ समर्पित कर प्रकृति और ईश्वर को धन्यवाद किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने पंजाबी परिधान में सभी रीति-रिवाजों को पूर्ण किया।
इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.