1:34 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

साहबगंज मंदिर पर हुआ भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

साहबगंज मंदिर पर हुआ भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज चौराहे पर स्थित शिव मंदिर मंगलवार को माघ माह के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। यहां सबसे पहले भोलेनाथ के मंदिर में भक्तों ने भोग लगाया और उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया। उसके बाद प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। इसको सफल बनाने में नरेंद्र कुमार सिंह, विनय सिंह, सोनू सिंह, अजय माहेश्वरी, कुलदीप गुप्ता, वंश गोस्वामी, कुलदीप ठाकुर आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस